![]() |
| Navratri day 9 Sidhhidatri: माँ सिद्धिदात्री की पूजा कैसे करें |
Navratri day 9 | माँ सिद्धिदात्री का दिन
Nauratra/नौरात्र के 9वे दिन में माँ सिद्धिदात्री की पूजा होती है माँ सिध्दिदात्री के इस स्वरूप की पूजा भक्ति भाव से करने पर भक्त अपने पूरे जीवन काल में जो भी करना चाहता है या हर काम में सिद्धि मिलती है,माँ अपने सभी भक्तों को उनकी भक्ति से प्रसन्न होकर सिद्धि, बुद्धि,बल,और शुख का वरदान देती हैं माँ सिद्धिदात्रि ही राक्षस सुम्भ का संघार कर देवताओं एवं पृथ्वी वासी मनुष्यों की रक्षा की थी
माँ सिद्धिदात्री की पूजा इस प्रकार करें
माँ सिद्धिदात्री का ध्यान मध्य कपाल में किया जाता है सभी प्राणियों या सभी भक्तों को माँ सिद्धिदात्री की पूजा विधिविधान और अपने जीवन को सफल बनाने एवं प्रतिदिन ऊर्जा से परिपूर्ण रहने के लिए,अपने परिवार की शुख शांति,सभी कामो में विजयी होने के लिए,बुरी शक्तियों को पास न आने के लिए करना चाहिए .
- माँ सिद्धिदात्री के वरदान से बुद्धि ,सिद्धि,बल और शुख की प्राप्ति होती है और घर मे प्रेमभाव का आगमन होता है,
- प्रतिदिन की भाँति स्वच्छता ,शुद्धता, और पवित्रता का ध्यान रखते हुए माँ सिद्धिदात्री एवं कलस की विधिविधान के साथ पूजन करें,
- पूजा में शुगन्धित पुष्प एवं खीर ,हलवा और श्रीफल अवश्य रख्खें और देवी को प्रेम भाव से अर्पित करें,
- माँ सिद्धिदात्री की पूजा करते समय इस मंत्र का उच्चारण करें हीं क्लीं ऐं सिद्धये नमः (उच्चारण 9-11 बार करना है),
- एक हवन कुण्ड तैयार करें और हवन सामग्री और सिर्फ आम की लकड़ियां ही लें और कपूर का प्रयोग कर अग्नि प्रज्वलित करें अब 108 बार हवन सामाग्री और घी की आहूती दें एवं हवन करते समय प्रत्येक बार ॐ ऐं हीं क्लीं सिद्धिदात्यै नमः स्वाहा के साथ कुण्ड में आहूती दें,
- और अंतिम मंत्र पर नारियल और घी की पूर्ण आहूती देकर हवन सम्पन्न करें
Navratri day 9 Sidhhidatri: माँ सिद्धिदात्री की पूजा कैसे करें
इसे भी पढ़ें
यदि आपको हमारी दी हुई जानकारियां अच्छी लगती हैं तो नीचे दी गयी फॉलो बटन को दबाकर fastnewstrack1 को फॉलो कर सकते हैं यदि हमारी उपडेट सबसे पहले पाना चाहते हैं तो ईमेल सब्स्क्रिप्सन बटन को प्रेस करके सब्सक्राइब भी कर सकते हैं



0 Comments
Thanks for comment